फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मोटरसाइकिल के लिए पुत्र ने पिता को मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

Tue, 19 Sep 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। हड़िल्ला गांव निवासी एक युवक अपने पिता से मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। इंकार करने पर पुत्र ने रविवार रात पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी पिता को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के हड़िल्ला गांव निवासी अलखराम के दो पुत्र है। बड़ा बेटा अपने बच्चों के साथ माता पिता से अलग रहता है जबकि अलखराम अपनी पत्नी रामराजी व छोटे बेटे शुभम के साथ गांव से बाहर घर बना कर रहता है। अलखराम मौजूदा समय भिखारीपुर मसढ़ी चौराहे पर साइकिल बनाने की दुकान करता है। शुभम नशे का आदी है। वह कई दिनों से अपने पिता से मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। पिता के इंकार करने के बाद शुभम ने रविवार रात उस पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वृद्ध दंपत्ति की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद वृद्ध की जान बची। गंभीर रूप से घायल अलखराम को ग्रामीणों के सहयोग से गिलौला के एक निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। जहां हाल गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाने की सलाह दी गई। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस बारे मे थानाध्यक्ष गिलौला उमेश सिंह का कहना है रामराजी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें