फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोई लग्जरी वाहन तो कोई बाइक से मांग रहा वोट

Sun, 30 Apr 2023 05:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भिनगा में मतदाताओं को लुभाने की मची होड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। ऐसे में नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रत्येक वार्ड, गली व मोहल्ले में जाकर मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। इसके लिए जहां कुछ प्रत्याशी लग्जरी वाहन से तो कुछ बाइक से वोट मांगते देखे जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद भिनगा में मतदान की तिथि ज्यों-ज्यों करीब आ रही है। त्यों-त्यों प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सभी प्रत्याशियों में मतदाताओं को लुभाने की होड़ सी मची है। ऐसे में प्रत्याशी हर हाल में मतदाताओं से मिल कर अपनी बात कहने में कोई कसर बाकी नहीं लगाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जहां कुछ प्रत्याशी लग्जरी वाहनों से जाकर वार्ड की गलियों की खाक छान रहे हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी बाइक के सहारे गली-गली व घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस दौरान लग्जरी वाहनों से घूमने वाले प्रत्याशी अपने साथ लोगों की भीड़ दिखा कर मतदाताओं को बरगलाने में लगे हैं। वहीं पैदल व दोपहिया वाहन से प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशी अपनी सादगी, जनसेवा के अपने रिकाॅर्ड व लोगों के बीच अपनी पैठ के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जुगत में हैं। जनता का किसे सहयोग मिलेगा। यह तो समय के गर्भ में है। फिलहाल सभी प्रत्याशी हम किसी से कम नहीं का दावा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें