श्रावस्ती। राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि शुक्रवार भिनगा पहुंचीं। उन्होंने भिनगा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन अधिनियम के तहत जिले में चयनित स्वच्छकारों के पुनर्वास व रोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा किया। साथ ही सफाई कर्मचारियों के निर्धारित वेतन, भत्ते, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय, ईएसआई कार्ड, ईपीएफ कटौती, उपकरण किट, मेडिकल परीक्षण, मृतक आश्रित नियुक्ति एवं कर्मचारियों की पदोन्नति आदि के संबंध में चर्चा की। साथ ही सफाई कर्मचारियों की समस्या व शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश भी दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत रंजीत चौधरी, सीवीओ डाॅ. मानव, ईओ भिनगा अनीता शुक्ला, इकौना विनीत कुमार, मंडी समिति के सचिव ओंकार नाथ तिवारी, सौरभ आर्य सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद