फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जवानों ने ईमानदारी व निष्पक्षता की ली शपथ

Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शपथ लेते एसएसबी जवान। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय पर सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा ने एसएसबी जवानों को 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों व जवानों को रिश्वत न लेने और न देने, भ्रष्टाचार का विरोध करने, ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी नैतिक प्रतिबद्धता आवश्यक है। इस दौरान उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें