श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन धरपकड़ अभियान के दौरान छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिनमें धन्नीपुरवा निवासी परमेश्वर उर्फ भुजऊ, इमिलिया करनपुर के मजरा कटवा निवासी ईदू, पटपरगंज निवासी टुल्लू उर्फ टिल्लू पुत्र अहमद खान, महरूमुर्तिहा के मजरा बृजवासी निवासी पुत्तीलाल, गोपालसराय के मजरा नानकार निवासी इंसूफ की पत्नी व मोहनलाल पुरवा निवासी अब्दुल सलाम की पत्नी शामिल हैं। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। संवाद