आरटीओ कार्यालय में नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। एआरटीओ कार्यालय भिनगा में रविवार को मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत विशेष शिविर लगा। इसमें स्कूली वाहनों और उनके चालकों का परीक्षण किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। संभागीय निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह ने 36 विद्यालयों के वाहनों की जांच की। खामियां मिलने पर चालकों व प्रबंधकों को सूचित किया गया। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र प्रमाणपत्र भी जांचे गए। सीएमओ द्वारा नामित चिकित्सकों की टीम ने चालकों के नेत्रों का परीक्षण किया। इस टीम में डॉ. फणींद्र कुमार तिवारी, डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, फार्मासिस्ट रवि त्रिपाठी और डॉ. विष्णु देव शामिल थे। नेत्र परीक्षण में छह वाहन चालक अनफिट पाए गए। उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। एआरटीओ ने बताया कि इकौना व जमुनहा तहसील में भी शीघ्र परीक्षण होगा।