फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छह बच्चों को कराया बालश्रम से मुक्त

Thu, 20 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बाल श्रम के प्रति लोगों को जानकारी देती एएचटी टीम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑपरेशन रक्षा के तहत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान सात बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। बीडीओ बीके गुप्ता और एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। जमुनहा के हरबंशपुर बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई। छापामारी में छह बच्चे 14 वर्ष से कम आयु के मिले। एक प्रतिष्ठान पर 14 वर्ष से अधिक उम्र का एक किशोर भी कार्य करता पाया गया। मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधान बताए गए। साथ ही जागरूकता पोस्टर लगाकर सभी को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें