फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जंगल में मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जंगल में वध के लिए गोवंश लेकर जा रहे तस्करों की सोमवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसमें भिनगा कोतवाल व थानाध्यक्ष सिरसिया बुलेट प्रूफ जाकेट के कारण बाल बाल बचे। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस को सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि सिरसिया थाना क्षेत्र के शाहपुर पूरेशिवदीन जंगल में कुछ गोतस्कर गोवंश ले जा रहे हैं, और वध करने की फिराक में हैं। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक भिनगा निर्भय नारायण सिंह, थानाध्यक्ष सिरसिया विशुनदेव पांडे व सर्विलांस टीम प्रभारी रामपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
इस दौरान गोली कोतवाल भिनगा व थानाध्यक्ष सिरसिया के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी जिससे वे बाल बाल बचे। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पांच गोतस्करों के पैर में गोली लगी। टीम ने छह तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इनकी पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासी सलीम, बढ़ई पुरवा निवासी आंधी उर्फ नसरुद्दीन व शहजाद उर्फ सैयद बग्गा, भिनगा के जानकी नगर निवासी सहीम, नबी नगर निवासी छोटन उर्फ इकबाल तथा सुफियान के रूप में हुई।
इनके कब्जे से पुलिस ने तीन देसी तमंचे, पांच कारतूस खोखा, पांच जिंदा कारतूस आदि बरामद किया। गोली लगने से घायल तस्करों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। घटना की जानकारी के बाद एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें