कटरा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।-
कटरा(श्रावस्ती)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को श्रावस्ती पहुंचे। पत्रकार वार्ता के दौरान अयोध्या स्थित राम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर किए गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी पूरी पारदर्शिता के साथ जांच को अंजाम दे रही है और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।