श्रावस्ती। हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी जय प्रकाश ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पूर्व विधायक व उनके मुंशी पर नाली में घर का गंदा पानी निकालने से रोकने का आरोप लगाया है। जय प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपना नया मकान दीवानी न्यायालय के पास गली में बनवाया है, जिसमें परिवार के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन गंदे पानी की निकासी रोकने के चलते वो रह नहीं पा रहे हैं। जयप्रकाश ने बताया कि उनके घर के पास से नाली बनी है, जिसमें आसपास के घरों का गंदा पानी निकलता है। वो भी उसी नाली में अपने घर का गंदा पानी निकालना चाहते हैं, लेकिन पूर्व विधायक नाली को निजी बताते हुए पानी निकालने से रोक रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मौके की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।