फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, न गेहूं आ रहा न आ रहे किसान

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के 29 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी क्रय केंद्र पर न तो बोहनी हुई और न ही किसान पहुंचे। गेहूं खरीद के लिए डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों व क्रय एजेंसियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए शेड, पेयजल, आवश्यक सूचनाओं व बैनर, खरीद पंजिका, बोरों की व्यवस्था, ई-उपार्जन के लिए लैपटॉप, आई-पैड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पंखा, छलना पावर डस्टर व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश हैं। ताकि यहां आने वाले किसानों से समर्थन मूल्य योजना के तहत 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा सके।
विज्ञापन

यहां किसानों को गेहूं की उतराई, छनाई व सफाई में आने वाला व्यय 20 रुपये प्रति क्विंटल देना होगा। डीएम के निर्देश के बाद जिले में गत शनिवार से क्रय केंद्र तो खुले लेकिन अब तक यहां बोहनी नहीं हुई। किसी भी क्रय केंद्र पर अब तक गेहूं बिक्री के लिए जानकारी लेने कोई किसान नहीं पहुंचा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा बताती हैं कि अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से क्रय केंद्रों पर गेहूं आने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें