श्रावस्ती। सिरसिया विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा के पूर्व छात्र श्यामू आर्य ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सम्भारपुरवा भिनगा में कक्षा नौ में चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक द्विजेदु प्रकाश त्रिपाठी ने छात्र श्यामू को विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया। शिक्षक द्विजेंदु ने बताया कि श्यामू आर्य के साथ-साथ बीते वर्ष विद्यालय से उत्तीर्ण हुए तीन छात्रों का कक्षा नौ में चयन हुआ है। श्यामू का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।