फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेंशनरों की समस्याएं दूर करने को होगी नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पेंशनर्स की समस्याएं दूर करने के लिए जिले में एक नया प्रयोग होगा। इसके तहत पेंशनर्स-डे पर दो-दो विभागाध्यक्षों को बुलाया जाएगा। जिनके स्तर से समस्याएं दूर कराई जाएंगी। यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो पेंशनर्स संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जिले में हजारों पेंशनर्स की समस्याएं दूर कराने के लिए प्रत्येक तीसरे माह की 17 तारीख को पेंशनर्स-डे का आयोजन होता है। इसके बावजूद उनकी समस्याएं हल नहीं हो पाती। ऐसे में पेंशनरों की ओर से एक नया प्रयोग होगा। इसके तहत प्रत्येक वर्ष पेंशनर्स-डे पर समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
यह समिति दो-दो विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं उसके निस्तारण के लिए 17 मार्च, 17 जून और 17 सितंबर को दोपहर एक बजे से कोषाधिकारी के चैंबर में बैठक करेगी। जिनमें दो-दो विभागों के अधिकारी भी बुलाए जाएंगे। जहां समस्या समाधान समिति का प्रयास होगा कि प्रत्येक 17 तारीख की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जा सकें। पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी जेपी मिश्र मधुकर ने बताया कि 17 मार्च से इस नए प्रयोग के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो संगठन संघर्ष की दूसरी रूपरेखा तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें