फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) के प्रतिनिधि राजकुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने कहा है कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 22 दिसंबर को एक पत्र जारी किया था। जिसके माध्यम से नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती स्वीकार करने का प्रयास है। स्वीकार न करने पर जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण व्यवहार है।
ज्ञापन देने वालों में संघ के जिला संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष यज्ञराम पाल, जिला महामंत्री मुनव्वर मिर्जा, अशोक कुमार पाठक, संतोष कुमार सोनी, अयोध्या प्रसाद राना, राम नरेश यादव, राम करन चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, आनंद पांडे, घनश्याम मिश्रा, एकता सिंह, आशारानी आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें