फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 207384 लाभार्थियों को एक वर्ष तक मिलेगा निशुल्क राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के 207384 गरीबों को एनएफएसए के तहत एक वर्ष और निशुल्क अनाज दिया जाएगा। इससे 23178 अंत्योदय और 184213 पात्र लाभार्थियों को राहत मिलेगी। यह आदेश एक जनवरी से लागू हो गया है।
विज्ञापन

गरीबों को दो रुपये व तीन रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाला अनाज अब 31 दिसंबर तक निशुल्क मिलेगा। इससे जिले में कुल 207384 गरीबों को सीधे तौर पर लाभ होगा। इन लाभार्थियों में 23178 अंत्योदय और 184213 पात्र लाभार्थी शामिल हैं। योजना के बारे में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय बताते हैं कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत आच्छादित अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को गत 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तहसील भिनगा के समस्त कोटेदारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तथागत हाल में बैठक भी की गई है। बैठक में समस्त विक्रेताओं को प्रत्येक पात्र परिवार को शासन से प्राप्त होने वाला चावल, गेहूं और मोटा अनाज निशुल्क वितरण करने को कहा गया है। इसके साथ ही विक्रेताओं को अपनी दुकान के आसपास कम से कम तीन स्थानों पर उचित दर का सूचना बोर्ड लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें