फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समूह अध्यक्ष पर ड्राई राशन का पैसा हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परसोहना के मजरा सुइया में गठित सूरज स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पर ड्राई राशन का पैसा हड़पने का आरोप लगा है। इसमें ब्लॉक मिशन मैनेजर की मिलीभगत का भी आरोप है। इसकी शिकायत समूह के सदस्यों ने डीसी ग्रामीण आजीविका मिशन से की।
विज्ञापन

जिला समन्वय ग्रामीण आजीविका मिशन को भेजे पत्र में समूह के सदस्यों ने कहा है कि सिरसिया के ग्राम परसोहना के मजरा सुइया में सभी महिलाओं ने मिलकर सूरज आजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। जिसका सारा पैसा समूह की अध्यक्ष नीलम देवी व ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज कुमार के पास था।
आरोप है कि करीब 46 हजार रुपये के ब्याज का पैसा व बचत का पैसा दोनों ने मिलकर गबन कर लिया। यह भी आरोप है कि दोनों ने मिलकर ड्राई राशन के पैसों को निकालने के लिए बाकी सदस्यों को झूठा आश्वासन दिया कि समय पर पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन बाद में पैसा मांगने पर अध्यक्ष ने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जिसका विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दे रहीं हैं। समूह के सदस्यों ने जिला समन्वय ग्रामीण आजीविका मिशन से हस्तक्षेप कर नीलम देवी को समूह के अध्यक्ष व ग्राम संगठन के पद से हटाने की मांग की है। साथ ही अध्यक्ष की ओर से समूह को बंद करने और दस सदस्यों को हटाने को रोकने की भी मांग की है। शिकायत करने वालों में शीला देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, रोली देवी, कविता देवी, सवारा देवी, माधुरी देवी, माया देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी का नाम शामिल है। इस बारे में जिला समन्वय ग्रामीण आजीविका मिशन का कहना है कि जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें