फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फरियादियों की समस्याओं को टालने से बचें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम में मंगलवार को डीएम ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को टालने की प्रवृत्ति से बचने और गंभीरता से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जमुनहा क्षेत्र के किसान ने सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो से एक बीमार रजिस्ट्रार कानूनगो का काम कराने और उसकी अनुपस्थिति पर भी उपस्थिति दर्शाए जाने की शिकायत की। जिसपर डीएम नेहा प्रकाश ने आख्या मांगी। एक फरियादी ने भूमि पर कब्जा दिलाने तो एक ने सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटाने की मांग की। डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंच कर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता न बरतने, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों को पारदर्शी तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों से 25 दिसंबर तक तहसील व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में जाकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें