फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा विधायक पर कोर्ट ने तय किए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में 12 फरवरी, 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया था। मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से मौजूदा भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र विक्रम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम अधार सोनकर, भूरे खां, दद्दन खां उर्फ मोइनुद्दीन खां, चांद बाबू, डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी, धनंजय यादव, नाना उर्फ सलाउद्दीन, सत्यपाल पटेल व सौरभ यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को अपर मुख्य न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) अनिल कुमार ने सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। साथ ही साक्ष्य के लिए 15 दिसंबर को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें