फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टीम का दावा, छोटे नहीं चिन्हित व्यापारियों की ही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जीएसटी टीम की छापेमारी के पांचवे दिन रविवार को भी भिनगा बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। व्यापारी छापेमारी का विरोध कर रहे हैं। वहीं टीम उन व्यापारियों की तलाश कर रही है, जो बिना बिल के छोटे व्यापारियों को माल दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाहर से आई जीएसटी टीम लगातार पांच दिन से भिनगा, इकौना, सिरसिया सहित अन्य बाजारों में छापेमारी कर रही है। टीम छोटे व्यापारियों के यहां जाकर माल कहां से लेकर आते हैं, इसकी जानकारी मांग रही है। इसका बिल भी मांग रही है। जीएसटी टीम का कहना है कि वे जिस भी बिल पर माल मंगवा रहें हैं, चाहे वह जीएसटी का बिल हो या कच्चा बिल, उसे दें।
टीम ने बताया कि किसी भी छोटे व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं दुकानदारों का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। व्यापारी जीएसटी की छापेमारी का विरोध कर रहें हैं। वहीं व्यापारी संघ दुकानदारों को आश्वासन दे रहे हैं कि वे दुकानें बंद न करें। वे किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जीएसटी टीम की लिस्ट में उन व्यापारियों का नाम है, जिनका व्यापार तो करोड़ों में है, लेकिन सारा कारोबार कच्चे पर्चों पर चल रहा है। इसमें कुछ तंबाकू व्यापारियों के साथ गुटखा, सिगरेट व बीड़ी का कारोबार करने वाले हैं। इनकी वजह से सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है।
अफवाह में आकर जो व्यापारी अपनी दुकाने बंद कर रहें हैं। वे निश्चिंत होकर दुकान खोलें। उनकी जांच के लिए अभियान नहीं चलाया जा रहा। जांच उन्हीं व्यापारियों की हो रही है जो चिन्हित हैं। इस अभियान में उन व्यापारियों को चिन्हित किया गया है, जो अपना टैक्स जमा नहीं कर रहे या फिर उनके माल की खरीद व बिक्री में अंतर है।
विज्ञापन

- योगेश कुमार त्रिपाठी राज्य कर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें