जमुनहा के ग्राम रानीसीर चिरैया में संचालित गोशाला का मंगलवार को एसडीएम जमुनहा ने निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। यहां 68 गोवंश संरक्षित किए गए थे। इनमें से दो बीमार हैं और ठंड की वजह से एक की मृत्यु हो गई है। यहां मौजूद गोपालक रमेश ने बताया कि गोवंशों को पीने के पानी व प्रकाश की दिक्कत है।
निरीक्षण के दौरान यहां भूसा, चोकर की कमी मिली।
इस पर एसडीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार, पशु चिकित्साधिकारी जमुनहा नरेंद्र कुमार वर्मा को पशुओं की नियमित जांच करने, बीमार मवेशियों का इलाज कराने, उन्हें ठंड से बचाने, चारा, पानी व प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बीमार पशुओं का इलाज करवाया जा रहा है। चारा, भूसा, रोशनी व पानी की अब कोई समस्या नहीं होगी। संवाद