फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मनीषी और व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यालय सहित बौद्ध तपोस्थली में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय भिनगा में जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल ने कहा कि 8 अगस्त 1930 को बाबा साहब ने एक शोषित वर्ग के सम्मेलन के दौरान अपनी राजनीतिक दृष्टि को दुनिया के सामने रखते हुए कहा था कि हमें अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा। राजनीतिक शक्तियां शोषितों की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकतीं।
लिहाजा हमें उनको शिक्षित करना चाहिए, उनका उद्धार समाज में उनको उचित स्थान दिलाने में निहित है। इस भाषण में डॉ. आंबेडकर ने कांग्रेस की नीतियों की जमकर आलोचना की थी। जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी ने कहाकि बाबा साहब एक मनीषी, योद्धा, नायक व व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन

जिला मंत्री अरुण पांडे ने कहा कि राजनीतिक सुधारक के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की विरासत का आधुनिक भारत पर गहरा प्रभाव पड़ा। इस दौरान वीरेश मिश्रा, अभिषेक पांडे, चंदन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वहीं बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आंबेडकर सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मौजूद बौद्ध भिक्षुओं ने बाबा साहब कोश्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें