फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहें पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को परेड का आयोजन किया गया जिसकी सलामी एएसपी ने ली। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने को कहा।
विज्ञापन

परेड के दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने सलामी के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने को कहा। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों की दौड़ भी लगवाई। इसके साथ ही परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। परेड के बाद एएसपी ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड, भोजनालय, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय, डीसीआर शाखा, मालखाना स्टोर का निरीक्षण किया। एएसपी ने भोजनालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांची। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) सतीश शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें