फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मकानों व फसलों का कराएं सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल के आयुक्त मंगलवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ व राहत कार्यों की समीक्षा की किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान, विद्यालय, सड़क व फसलों का सर्वे कराने को कहा। साथ ही प्रभावित गांवों में संक्रामक बीमारियां पैदा न हो इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश, सीडीओ अनुभव सिंह, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एडीएम डीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें