फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 15 व 16 अक्तूबर को पीईटी की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूर्व से निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बाढ़ के कारण बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज, अमवा के स्थान पर यहां के परीक्षार्थी गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, गिलौला में परीक्षा देंगे। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, कटरा के परीक्षार्थी अब राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय, भिनगा में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें