फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा क्षेत्र के 45 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के गांवों में राप्ती की विनाश लीला अब भी जारी है। मंगलवार देर शाम गोड़धोई के निकट पुल पार करते समय दो लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए थे जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। सिरसिया के हथिया कुंडा नाले में डूबे अधेड़ की अब भी तलाश जारी है। वहीं, कटरा में विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति अब भी बाधित है।
विज्ञापन

इस वजह से करीब 45 गांव अंधेरे में है। बाढ़ के कारण भिनगा-इकौना मार्ग सहित नदी पार गिलौला व इकौना क्षेत्र के राप्ती की कछार में बसे ज्यादातर गांवों को जोड़ने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। यहां कई गांव ऐसे हैं जहां अब तक आपदा टीम नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में लोग भूख-प्यास से व्याकुल हो राहत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें