फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्थानों पर होगा 372 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में चिह्नित 18 स्थानों पर 372 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। मंगलवार को एएसपी सहित अन्य अधिकारियों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बने पंडालों में रखीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जंगल बाबा कुटी घाट व जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग स्थित बर्रोह घाट व मधवापुर सहित दो अन्य स्थानों पर होगा। मंगलवार को अंधरपुरवा घाट, सीताद्वार झील, लक्ष्मननगर के निकट राप्ती पुल आदि का अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद चौकी प्रभारी व ग्राम प्रधान को प्रतिमा विसर्जन स्थल की सफाई व्यवस्था कराने व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं उप जिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ राप्ती नदी के तट का निरीक्षण किया। भिनगा तहसील क्षेत्र में पिपरा पुल, लक्ष्मनपुर, सिरसिया, ताल बघौड़ा सहित इकौना, गिलौला व सोनवा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का स्थानीय थाना प्रभारियों ने सीओ, एसडीएम व तहसीलदार के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें