फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक राशन कार्डधारकों को निशुल्क मिलेगा तेल, नमक व चना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को इस बार गेहूं व चावल का पैसा देना पड़ेगा। जबकि तेल, नमक व चना उन्हें नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसका वितरण गुरुवार से 31 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) व जून का आयोडाइज्ड नमक, सोयाबीन रिफाइंड तेल व साबुत चना का वितरण 25 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल सहित नमक, रिफाइंड सोयाबीन तेल व साबुत चना नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
गेहूं के लिए दो रुपये प्रति किलोग्राम तथा चावल के लिए तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पैसा देना होगा। जबकि खाद्य तेल, नमक, व चना नि:शुल्क दिया जाएगा। ऐसे राशन कार्डधारक जो आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं कर पाते हैं। उन्हें 31 अगस्त को ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मध्य उचित दर की दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें