फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बना नाला, चलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संपर्क मार्गों का हाल बेहाल है। जिनकी मरम्मत की याद विभाग को नहीं आ रही है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर इन जर्जर मार्गों पर सफर करने को विवश हैं। वहीं बरसात के कारण कई स्थानों पर मार्ग नाला बने हुए हैं। जिन पर राह चलना भी दूभर है।
विज्ञापन

सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार से इकौना जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। यह मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग हिचकोले खाते हुए मार्ग पर सफर करने को विवश हैं। वहीं यह मार्ग गढ़ी चौराहे पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। विगत दिनों हुई बरसात के बाद मार्ग पर बने गड्ढों में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न है। इससे मार्ग की पटरियां भी अछूती नहीं है। जिन पर कीचड़ होने के कारण राहगीरों सहित साइकिल व मोटर साइकिल सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इकौना सहित अन्य गांवों को आते जाते हैं। लेकिन सड़क बदहाल होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गढ़ी चौराहे के पास सड़क करीब दो वर्ष से बदहाल है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग को इसके मरम्मत की याद नहीं आ रही है। जबकि मार्ग मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्रवासियों द्वारा उच्चश अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है। ऐसे में क्षेत्र निवासी फरीद, रईस खान, गौस मोहम्मद, प्रदीप कुमार, सुनील शुक्ला आदि ने जिलाधिकारी नेहा प्रकाश से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें