फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर एकत्रीकरण का विशेष कैंप एक अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में मतदाताओं का आधार नंबर शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिले में एक अगस्त से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का विशेष कैंप लगाया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को आधार नंबर एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि नागरिकों, राजकीय विभाग, अर्धशासकीय संस्थाओं, बैंक, पोस्ट आफिस में कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को इसमें लगाया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित सभी मतदाताओं का आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। यह अभियान एक अगस्त से शुरू होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को घर घर भेजा जाएगा। जहां से मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र करने के साथ ही आवेदन पत्र फार्म-6 बी जमा कराया जाएगा। मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान सात अगस्त रविवार एवं 21 अगस्त रविवार को विशेष कैंप का आयोजन सभी मतदेय स्थल पर किया जाएगा।
फार्म 6 बी पर आधार नंबर अंकित करके हार्डकापी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की तहसीलों में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र भिनगा, इकौना व तहसील जमुनहा अथवा संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए एक अगस्त को शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी द्वारा तथा बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / उप जिलाधिकारी भिनगा एवं इकौना को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें