फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित निरीक्षण भवन गिलौला के समक्ष बुधवार को ई रिक्शा ने दो मोटर साइकिलों सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी व महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गिलौला भेजा गया है। जहां से महिला व पुलिस कर्मी को बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात के चंदनपुर निवासी बुद्धसेन सिंह पुत्र जय नरायन सिंह बहराइच के थाना दरगाह शरीफ में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह अपनी मोटर साइकिल से दरगाह शरीफ ड्यूटी पर जा रहा था। गिलौला बाजार स्थित निरीक्षण भवन के सामने पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे सिपाही बुद्धसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर ई रिक्शा सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराया।
इसकी चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार सुनीता पत्नी थुनई निवासी दूब कला, बूचुनू निवासी बढ़ईतारा व राजेन्द्र कुमार निवासी खैरी कला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। जहां बुद्धसेन सिंह व सुनीता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें