फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पर लंबित मिलीं 96 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में थाना व तहसील दिवस सहित आईजीआरएस व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों का भी समय से निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका खुलासा बुधवार को सीडीओ की समीक्षा में हुआ। जब उन्हें आईजीआरएस पर विभिन्न विभागों की 96 शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उसका दो दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास भवन में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का विभागवार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्हें नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद भिनगा की 1, अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) की 4, अधिशासी अभियंता सिंचाई जल निगम की 1, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड की 1, विद्युत विभाग की 3, जिला पंचातय की 1, उपजिलाधिकारी भिनगा राजस्व एवं आपदा विभाग की 5, एलडीएम की 6, बेसिक शिक्षा विभाग की 3, समाज कल्याण विभाग की 2, तहसीलदार इकौना राजस्व एवं आपदा विभाग की 31, तहसीलदार जमुनहा राजस्व एवं आपदा विभाग की 3, तहसीलदार भिनगा राजस्व एवं आपदा विभाग की 11, परियोजना अधिकारी डूडा की 1, पशुपालन विभाग की 3, खाद्य एवं रसद विभाग की 2, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की 15, सहकारिता विभाग की 1 एवं पंचायती राज विभाग की 1 शिकायतें समय सीमा बीतने के बाद भी निस्तारण के लिए लंबित मिली। सीडीओ ने संबंधितों को चेतावनी देते हुए लंबित शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अंदर कर रिपोर्ट प्रेषित कने को कहा। साथ ही इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें