फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों की सुरक्षा बढ़ी, सावन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देवाधिदेव महादेव की आराधना व पूजा के सावन माह का शुभारंभ गुरुवार 14 जुलाई से हो रहा है। इसके पहले दिन से ही सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ अपने आराध्य महादेव का जलाभिषेक करने को जुटेगी। इसके दृष्टिगत ही सभी प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। बुधवार को एसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रावण मास के दौरान शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक व पूजा अर्चना को जुटती है। इस दौरान भोले का जलाभिषेक करने के साथ ही भक्तगण रुद्राभिषेक, पालथी पूजन आदि का आयोजन भी करते हैं। ऐसे में प्रमुख मंदिरों व शिवालयों की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न होने पाए इसे लेकर पुलिस व प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में स्थित शिवालयों पर जाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है। सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए एसपी ने सिरसिया थाना क्षेत्र के पांडव कालीन विभूति नाथ मंदिर का भ्रमण कर मंदिर प्रबंधक समिति व महंत के साथ बैठक कर श्रावण मास के दौरान आने वाले शिव भक्तों के बारे में मंदिर समिति की तरफ से किए गए व्यवस्था के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ एएसपी केसी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें