फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घरों में पानी पहुंचाने में श्रावस्ती का प्रदेश में दूसरा स्थान

Tue, 02 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जलजीवन की समीक्षा करती डीएम, सीडीओ व एडीएम
विज्ञापन
श्रावस्ती। घरों में जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने के मामले में श्रावस्ती प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर बरेली तो तीसरे स्थान पर बदायूं है। अब तक इस मिशन के तहत जिले में एक लाख 84 हजार 72 घरों के सापेक्ष 87523 घरों तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले के पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है। इसलिए यहां का पानी पीने के योग्य नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत गहराई में बोरिंग कर गांवों तक पेयजल पहुंचाने की कवायद कुछ माह पूर्व में ही जिले में प्रारंभ हुई थी। प्रारंभिक दौर में तो हर घर पेयजल पहुंचाने की गति धीमी थी। इसी के बाद डीएम ने प्रत्येक सप्ताह कार्यदायी संस्था के साथ बैठक नियत की थी। इसी के बाद कार्य में गति आई।
मंगलवार को जल जीवन मिशन की प्रदेश स्तर पर समीक्षा की गई थी। इस दौरान श्रावस्ती घरों तक पानी पहुंचाने के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बरेली को पहला व बदायूं को तीसरा स्थान मिला। घरों में पानी आपूर्ति के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी की अलग से समीक्षा की गई है। इसमें अयोध्या को पहला स्थान जौनपुर को दूसरा व हरदोई को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

लक्ष्य का 47 फीसदी किया कार्य
श्रावस्ती को प्रदेश में जो स्थान मिला है। उसके लिए जिले ने लक्ष्य के सापेक्ष 47 फीसदी कार्य पूरा किया है। जिले को हर घर योजना के तहत एक लाख 84 हजार 72 घरों तक पानी पहुंचाना है। इस लक्ष्य के सापेक्ष जिले ने अब तक 87523 घरों तक पानी पहुंच गया है।
लक्ष्य के सापेक्ष कार्य
ब्लाॅक लक्ष्य पूर्ति
इकौना 36626 16513
गिलौला 37072 23066
हरिहरपुररानी 32440 9870
जमुनहा 39422 19464
सिरसिया 38512 18610


घर में पानी पहुंचाने के मामले में जिले को दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए इस कार्य में लगे सभी लोगों को बधाई। लेकिन हमें अभी सभी घरों में पानी पहुंचाना है। यह लक्ष्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन

- नेहा प्रकाश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें