श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। सितंबर में जिले की संयुक्त रैंक 33 रही। कुल 84 कार्यक्रमों में 62 को ए, एक को बी, चार को सी, तीन को डी और 14 को अन्य श्रेणी मिली। डीएम ने अधिकारियों को नियमित समीक्षा, विभागीय संकेतकों की निगरानी और कम प्रगति वाले बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की 430 परियोजनाओं में 212 पूरी हो चुकी हैं, 209 प्रगतिरत हैं और नौ निर्धारित समय बीतने के बाद भी अधूरी हैं। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. नीरज श्रीवास्तव और एएल फरिया मौजूद रहे।