शिकायत का निस्तारण करती महिला आरक्षी।
- फोटो : शिकायत का निस्तारण करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। शासन द्वारा जारी अप्रैल माह की रिपोर्ट में जिले के सभी थाने जन शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहे हैं। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी आठ थानों ने तय समय सीमा के भीतर 100 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया है। कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ और वादी का संतोषजनक फीडबैक 94.18 फीसदी दर्ज किया गया है। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि आईजीआरएस शाखा प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव और उनकी टीम भी शिकायतों के निस्तारण की निगरानी कर रही है।