फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कंपकपाती ठंड ने किया बेहाल, कागजों पर जलते रहे अलाव

Thu, 25 Jan 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ कोहरा बुधवार सारा दिन छाया रहा। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन के इंतजाम नाकाफी दिखे। वहीं कागजों पर जल रहे अलाव लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार दोपहर बाद तक कोहरा बूंद बन कर टपकता रहा। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं चंद कदमों की दूरी पर भी कुछ दिखाई न देने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी छात्रों को उठानी पड़ी, जिन्हें कंपकपाती ठंड में विद्यालय जाना पड़ा। बर्फीली हवा के कारण छात्र विद्यालय छोड़ ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। वहीं गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासनिक दावे भी हवा हवाई दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें