फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छह वर्ष बाद भी दस हजार मानदेय पर काम कर रहे शिक्षामित्र

Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों का सहायक शिक्षक के पद से समायोजन रद्द हो गया था। तब से अब तक शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। जिसमें वृद्धि न होने से नाराज शिक्षामित्र काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार देर शाम शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में काली पट्टी बांध कर शिक्षा दे रहे प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा के शिक्षामित्र अनंत राम त्रिपाठी का आरोप था कि सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में उनका सहायक शिक्षक पद से समायोजन निरस्त कर दिया गया था। तब से उन्हें सिर्फ दस हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। इसी विद्यालय की शिक्षा मित्र प्रीति सिंह का कहना था कि समायोजन रद्द होने के बाद सरकार ने शिक्षामित्रों को मानदेय देने व उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्राथमिक विद्यालय कोलाभार की शिक्षामित्र सीमा सिंह का कहना है कि शिक्षामित्र, सारी योग्यता रखने के बावजूद महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस अल्प मानदेय में परिवार की जिम्मेदारी न उठा पाने के कारण हम अवसाद से ग्रसित हैं। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष निर्मल शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कृतिका शर्मा को सौंपा गया है। इस मौके पर कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें