फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक गरिमा शिविर का हुआ आयोजन

Sun, 26 Jul 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गायत्री मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थि।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गायत्री शक्तिपीठ भिनगा में रविवार को एक दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित हुआ। वक्ताओं ने चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और शिक्षा के प्रसार पर चर्चा की। जिला समन्वयक दधीवल सिंह, पूर्व वीआरसी उदय राज मिश्रा और जयप्रकाश वर्मा ने माता गायत्री की स्तुति से शुभारंभ किया। जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार में शिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति व चरित्र निर्माण, नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों का विकास है। उन्होंने संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार ''हम बदलेंगे, युग बदलेगा'' का उल्लेख किया। शिक्षा को माध्यम बनाकर समाज में सुधार लाना ही उनका उद्देश्य है। प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि गायत्री परिवार में शिक्षण का लक्ष्य सदाचार, अनुशासन और आंतरिक गुणों का विकास करना है। उन्होंने स्वयं सुधरकर परिवार व समाज को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगजीत इंटर कॉलेज इकौना रामविहारी वाजपेयी, राजेश कुमार यादव, नीलम देवी, अर्चना बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें