फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 28 को धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई की ओर से 28 को जिला मुख्यालय भिनगा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष निर्मल शुक्ल ने बताया कि संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने टीईटी पास शिक्षामित्रों के स्थायित्व, नॉन टेट को विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग की थी। साथ ही शिक्षामित्र सेवा 62 वर्ष किए जाने, शिक्षामित्रों के स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण करने को लेकर भी मांग की जा रही है। फिर भी शासन प्रशासन शिक्षामित्रों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 28 सितंबर को शिक्षामित्र धरना देकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें