फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए शक्ति कलश स्थापित

Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 शांति कलश को स्थापित करने जाती महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को शक्ति कलश की स्थापना की गई। जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बताया कि 21 से 24 दिसंबर को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले से सिपाही लाल वर्मा, शिवनाथ जायसवाल, केशव राम पाठक, केशवराम जायसवाल, रामतीर्थ मिश्र, शिव कुमार विश्वकर्मा सहित 70 सदस्यीय एक दल हरिद्वार से पूजित कलश को लेकर शनिवार को लौटी है। इस कलश के साथ गायत्री परिवार के सदस्य जिले के 108 गांवों में भ्रमण कर लोगों को यज्ञ के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही यज्ञ के लिए यजमान आदि का चिह्नांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें