फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्राइवेट परीक्षा के लिए सात पंजीकरण केंद्र निर्धारित

Thu, 16 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्राइवेट परीक्षा के लिए जिले में सात पंजीकरण केंद्र बनाए हैं। इच्छुक विद्यार्थी इन केंद्रों पर अपना आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने नौकरी व व्यवसाय करने वालों के लिए प्राइवेट आवेदन का विकल्प खोला है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने इन सात विद्यालयों को पंजीकरण व अग्रसारण केंद्र बताया। इनमें नीलम राजकीय इंटर कॉलेज गिलौला, राजकीय हाईस्कूल ददौरा उत्तरी, भचकाही और बंठिहवा शामिल हैं। राजकीय इंटर कॉलेज वर्गा-वर्गी भिनगा, राजकीय इंटर कॉलेज इकौना तथा अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा भी केंद्र हैं। छह विद्यालयों को हाईस्कूल के 500 व इंटरमीडिएट के 700 आवेदन का लक्ष्य मिला है। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को 800 अभ्यर्थियों के आवेदन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें