फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खो-खो ट्रायल में श्रावस्ती की सात बालिकाएं चयनित

Fri, 16 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को बाराबंकी में प्रदेशस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी की 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सात छात्राओं का चयन प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित छात्राओं में दीपलता, प्रतिज्ञा, सोनिमा, अंकिता, सीमा, आरती चौधरी और शमा शामिल हैं। विद्यालय की वार्डन कैसर जहां ने सात छात्राओं के चयन को विद्यालय के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें