जूनियर हजाईस्कूल भिनगा में परीक्षा देते छात्र । -स्रोत : शिक्षक
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को सत्र परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में सामाजिक विषय, संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में कुल 224 के सापेक्ष 204 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाठक ने बताया इस परीक्षा से छात्रों में शिक्षा के स्तर को आंकने में मदद मिलेगी। इससे इन छात्रों की अर्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा बेहतर ढंग से संपन्न हो सकेगी।