श्रावस्ती। भिनगा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी गिरीश बहेलिया को दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। करीब 13 वर्ष पुराने साइकिल चोरी और पिटाई के मामले में शुक्रवार को एसीजेएम एफटीसी कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एक वर्ष नौ माह 11 दिन के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, करीब चार वर्ष पुराने मारपीट के मामले में भी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष 10 माह 22 दिन के कारावास व 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।