श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को शक्ति मोबाइल पुलिस टीम ने सोनवा व सिरसिया क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने सोनवा के भारी गांव, कठौतिया और सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया व बेचई पुरवा में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। साथ ही उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान आरक्षी प्रिया मिश्रा व सरिता जायसवाल आदि मौजूद रहीं।