श्रावस्ती। खेल विभाग की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में जिलास्तरीय बास्केटबॉल और एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगी। वहीं, जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। चयनित बास्केटबॉल खिलाड़ियों को 26 अक्तूबर और एथलेटिक्स खिलाड़ियों को 28 अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है।