फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस के दिखें लक्षण तो तत्काल कराएं इलाज : सीएमएस

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जिला चिकित्सालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद सीएमएस व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता गोष्ठी हुई। सीएमएस राजपाल सिंह और ट्रीटमेंट नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ने इसका शुभारंभ किया। गोष्ठी में चिकित्सा कर्मियों को हेपेटाइटिस की जानकारी दी गई। सीएमएस ने बताया कि 28 जुलाई को प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना है। हेपेटाइटिस वायरल संक्रमण, शराब सेवन, टॉक्सिंस और ऑटोइम्यून बीमारियों से हो सकता है। हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन व पानी से फैलते हैं। हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित रक्त, असुरक्षित शारीरिक संबंध या दूषित सुई से फैलता है। यह लीवर सिरोसिस और लीवर कैंसर का कारण बन सकता है। थकान, पीलिया, गहरे रंग का पेशाब और पेट दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. शिवम प्रियदर्शी, डॉ. वीएन वर्मा, डॉ. एनएन पाण्डेय, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रवीन्द्र सोनकर, डॉ. गोविंद शुक्ला सहित अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें