फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: किशोरी को बहला कर हड़पे पैसे, दो दिन तक अपने घर में रखा नजरबंद, फिर तड़के भगा दिया बाहर

Fri, 10 Feb 2023 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

पीड़ित ने पुत्री की शादी के लिए घर पर 93 हजार रुपये रखा था। जिसे पड़ोसी वहीलीम ने फुसलाकर पीड़ित की पुत्री से ले लिया। साथ ही बहला कर पीड़ित की पुत्री को अपने साथ ले गया। जहां उसे दो दिन तक किसी घर में कैद रखा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती में जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति परिवार सहित किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने गया था। इस बीच उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। जिसे बहला कर समुदाय विशेष के युवक ने न सिर्फ घर में रखा पैसा ले लिया, बल्कि उसे अपने साथ ले जाकर एक घर में नजरबंद रखा। सूचना पर मल्हीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मल्हीपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह परिवार के साथ अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी।

पीड़ित ने पुत्री की शादी के लिए घर पर 93 हजार रुपये रखा था। जिसे पड़ोसी वहीलीम ने फुसलाकर पीड़ित की पुत्री से ले लिया। साथ ही बहला कर पीड़ित की पुत्री को अपने साथ ले गया। जहां उसे दो दिन तक किसी घर में कैद रखा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पीड़ित की पुत्री को भगा दिया। किशोरी मार्ग के किनारे खड़ी थी। जिसे थाना क्षेत्र के ही झरिहकडीह निवासी एक युवक ने घर पहुंचाया। मामले में मल्हीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें