फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 को धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक

Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक 15 जुलाई शनिवार को अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुरुबचन सिंह व जिला मंत्री राजेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रमुख तौर पर पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस, चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण व उनके वेतन के भुगतान सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित चल रहे हैं।
विज्ञापन


छह वारंटी व एक वांछित गिरफ्तार
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने गश्त के दौरान छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार छोटे,, राजेश उर्फ सिपाही , ननकना उर्फ सकील , रहीम व सकटू को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ भिनगा कोतवाली पुलिस ने वांक्षित कमलेश कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें