जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में मौजूद छात्र।
- फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में मौजूद छात्र।
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बृहस्पतिवार को भारत स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण छात्रों को अनुशासित व संगठित रहने की शिक्षा देता है। ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड युवाओं के लिए एक शैक्षिक आंदोलन है जो आत्म-अनुशासन, सामाजिक सेवा और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करके उनके चरित्र का निर्माण करता है। यह युवाओं को सिखाता है कि वे अच्छे नागरिक बनें। प्रशिक्षण से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव, मुन्ना लाल यादव, रमेश कुमार पाठक, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।